Park Circus – पार्क सर्कस क्रासिंग पर विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
Park Circus
आरोप सामने आए हैं कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लक्ष्य कर उनपर ईंटें फेंकी गई है। इसमें 3 पुलिसकर्मी को चोट आई है।
पुलिस ने कहा कि इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनमे से कई को गिरफ्तार किया जा सकता है।
स्थानीय निवासियों ने सरकार के हालिया कई फैसलों के विरोध में ‘सेवन पॉइंट क्रॉसिंग’ को जाम कर दिया था। घटनास्थल पर CRPF जवानों के साथ पुलिस का एक बड़ा दस्ता पहुंचा।
