kolkata metro

Kolkata Metro – सोमवार सुबह देरी से चल रही मेट्रो, यात्रियों……

कोलकाता

Kolkata Metro – सोमवार को दिन की शुरुआत में ही मेट्रो यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Kolkata Metro

कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर शिकायतें सामने आई है। रविवार को पूरे दिन शहीद खुदीराम स्टेशन पर मेट्रो सेवा निलंबित रही थी।

सोमवार सुबह भी यात्रियों ने शिकायत की कि उस सेक्शन में मेट्रो ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि नोआपारा से शहीद खुदीराम की ओर जाने वाली ट्रेनें भी तय समय से पीछे चल रही थीं।

इतना ही नहीं, बल्कि लगातार कई मेट्रो ट्रेनें रद्द भी कर दी गईं। ट्रेनों के रद्द होने और देरी के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Share from here