Falta Repoll – दक्षिण 24 परगना के 144 नंबर फलता विधानसभा केंद्र में आज 21 मई को पुनर्मतदान हो रहा है।
Falta Repoll
इसे लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला है। शांतिपूर्ण जारी मतदान में वोटरों में खुशी देखने को मिल रही है।
कई बूथ पर बड़ी संख्या में मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करते नजर आए।
कई मतदाताओं ने दावा किया कि पिछले 10 सालों से वे डर और आतंक के माहौल में स्वतंत्र रूप से वोट नहीं दे पा रहे थे।
कई लोगों ने इस मतदान को “लोकतंत्र की जीत का उत्सव” बताते हुए कहा कि भयमुक्त माहौल में वोट देकर उन्हें संतोष और खुशी महसूस हो रही है।
क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। सुबह 11 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
