Advertisement

ED Raid – सोना पप्पू मामले में एकाधिक जगह ईडी की रेड

कोलकाता

ED Raid – शुक्रवार की सुबह, प्रवर्तन निदेशालय ने ‘सोना पप्पू’ मामले में शहर भर में एक साथ कई जगहों पर छापे मारी की है।

Advertisement

ED Raid

ED अधिकारियों ने कसबा, चक्रबेरिया और रॉयड स्ट्रीट में छापे मारे है। इसमें एक व्यवसायी और कसबा में एक सब-इंस्पेक्टर के घर शामिल है।

रिपोर्टों के अनुसार, ये छापे कोलकाता पुलिस के पूर्व DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास और सोना पप्पू से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए।

ये दोनों ही इस भ्रष्टाचार मामले के सिलसिले में इस समय ED की हिरासत में हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कारोबारी सोना पप्पू का करीबी बताया जा रहा है। जाँचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि क्या ज़बरदस्ती ज़मीन हड़पने या अवैध वित्तीय लेन-देन में उसकी कोई भूमिका है या नहीं।

इसके साथ ही, मुर्शिदाबाद के कांडी में पूर्व DCP के घर पर भी छापा मारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांडी नगर पालिका की उपाध्यक्ष और शांतनु की बहन गौरी सिन्हा बिस्वास वहाँ रहती हैं।

हालाँकि, छापे से लगभग सात दिन पहले से ही घर में ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को, लगभग दो घंटे इंतज़ार करने के बाद, ED अधिकारियों ने ताले तोड़कर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर में प्रवेश किया, जहाँ अभी तलाशी अभियान चल रहा है।

खास बात यह है कि यह मामला ज़बरदस्ती ज़मीन हड़पने और फिर उन कब्ज़ाई गई ज़मीनों पर अवैध निर्माण करने के आरोपों पर आधारित है।

ED ने सोना पप्पू—जो कसबा इलाके में आतंक का पर्याय माना जाता है—को वित्तीय हेराफेरी सहित कई आरोपों में गिरफ्तार किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari