Advertisement

Golabari – बडी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोलकाता

Golabari – गुप्त सूचना के आधार पर देर रात चलाए गए एक अभियान में गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देसी और विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Golabari

पुलिस की इस छापेमारी में 206 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की एक बड़ी खेप पहुंचाई गई है।

सूचना मिलते ही गोलाबाड़ी थाने की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एम.के. रोड इलाके में अचानक छापेमारी की।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से लिलुआ निवासी श्याम साव (43) नामक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्याम साव लिलुआ थाना क्षेत्र के बामनगाछी (115/2, ‘बी’ रोड) का रहने वाला है और स्वर्गीय गोपाल साव का पुत्र है।

हालांकि वह खुद लिलुआ में रहता था, लेकिन उसने अपना अवैध शराब का कारोबार गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में फैला रखा था, जिसकी भनक स्थानीय पुलिस को लग गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari