Advertisement
breaking news

Beleghata – बेलियाघाटा में स्थानीयों ने राजू नस्कर के करीबी को पीटा, बुलोडजर…

कोलकाता

Beleghata – कोलकाता नगर निगम द्वारा “अवैध” निर्माण के संबंध में जारी एक नोटिस के बाद बेलेघाटा इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

Advertisement

Beleghata

राजू नस्कर जो एक तृणमूल नेता और रियल एस्टेट डेवलपर हैं द्वारा निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत को नोटिस दी गई है।

जिसके बाद उस प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने लोगों को गुस्सा फूट गया। सोमवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

निगम के नोटिस मिलने के बाद राजू के प्रोजेक्ट्स में फ्लैट खरीदने वाले निवासियों में दहशत फैल गई है। सोमवार को कई लोग बेलेघाटा में ईस्ट कुलिया रोड पर स्थित राजू के दफ्तर गए।

उसी समय, एक युवक स्कूटर पर वहां से गुजर रहा था। उसे देखते ही लोगों के एक समूह ने उसे घेर लिया और चिल्लाने लगे, “यह राजू का आदमी है!”

इसके बाद उसे थप्पड़ मारा गया और उसके साथ मारपीट की गई। काफी देर तक तीखी बहस चलती रही।

इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया।

कोलकाता नगर निगम ने इससे पहले तृणमूल नेता राजू द्वारा बनाई गई दो बहुमंजिला इमारतों के संबंध में नोटिस जारी किए थे।

ये इमारतें बेलेघाटा में 37 बारोवारिताला रोड और 1-E ईस्ट कुलिया रोड पर स्थित हैं। इन दोनों में कुल मिलाकर 16 फ्लैट थे। इनमें से, निगम ने 1-E ईस्ट कुलिया रोड पर निर्माणाधीन इमारत पर बुलोडजर चल दिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari