International Day of Yoga – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य समारोह इस वर्ष कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।
International Day of Yoga
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने खजुराहो में आयोजित योग महोत्सव के दौरान इसकी घोषणा की।
इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। खजुराहो में 25 दिवसीय काउंटडाउन की शुरुआत के साथ हजारों लोगों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में योग को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
