Kakoli Ghosh Dastidar – तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।
Kakoli Ghosh Dastidar
पत्र में आरोप लगाया है कि उनके ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया है।
बुधवार को लिखे इस पत्र में, काकोली घोष ने अध्यक्ष से अनुमति मांगी है ताकि वह कथित मौखिक दुर्व्यवहार के संबंध में कल्याण के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करा सकें।
बारासात का प्रतिनिधित्व करने वाली तृणमूल सांसद काकोली का आरोप है कि कल्याण ने लोकसभा के भीतर कई बार उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया है।
उन्होंने श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद पर महिला-विरोधी होने के आरोप भी लगाए हैं। अपने पत्र में, उन्होंने ज़ोर देकर कहा है कि कल्याण लोकसभा की महिला सदस्यों के प्रति महिला-विरोधी रवैया रखते हैं।
