breaking news

TMC – हस्ताक्षर मामले में मुख्यमंत्री द्वारा नाम लिए जाने के बाद ही ऋताब्रता और संदीपन साहा को टीएमसी ने पार्टी से किया निष्कासित

कोलकाता

TMC – तृणमूल कांग्रेस ने विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

TMC

इन दोनों तृणमूल विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते पार्टी से निकालने का फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि आज ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हस्ताक्षर जालसाजी विवाद के सिलसिले में इन दोनों विधायकों का नाम लिया था।

इसके तुरंत बाद ही, ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी से निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले के संबंध में स्पीकर को पहले ही एक पत्र भेज दिया है।

सोमवार दोपहर नबान्न में विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी कांड को लेकर बोलते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुलासा किया कि तृणमूल विधायक ऋतब्रत और संदीपान साहा ने ही लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

उस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए, विधानसभा सचिवालय ने हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

सीएम सुवेंदु ने आगे कहा कि पुलिस मंत्री के तौर पर, जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने CID को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया।

ये प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के महज 15 मिनट के भीतर ही, तृणमूल कांग्रेस ने उलुबेरिया पूर्व के विधायक ऋतब्रत और एंटाली के विधायक संदीपन साहा को पार्टी से निकालने का फैसला ले लिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari