Advertisement

Kakoli Ghosh Dastidar – काकोली घोष दस्तीदार का दावा 20 नहीं 22 सांसद बागी गुट में…

बंगाल

Kakoli Ghosh Dastidar – बागी हुए तृणमूल सांसद सोमवार को लोकसभा में अपनी शुरुआत कर सकतें हैं।

Advertisement

Kakoli Ghosh Dastidar

इससे पहले, बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि बागी गुट में 20 नहीं, बल्कि 22 सांसद हैं।

हालांकि, इन दो सांसदों की पहचान अभी साफ नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, बागी तृणमूल सांसद सोमवार को स्पीकर से मिलकर अलग गुट के तौर पर मान्यता की मांग कर सकते हैं।

यह भी माना जा रहा है कि अलग गुट बनने के बजाय यह दावा कर सकते हैं कि वे ही ‘असली’ तृणमूल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ऐसी स्थिति में, वे लोकसभा में पार्टी के नेता के तौर पर अभिषेक बनर्जी की जगह सुदीप बनर्जी को लाने का प्रस्ताव रख सकते हैं।

वे यह भी मांग कर सकते हैं कि काकोली घोष दस्तीदार को ही चीफ व्हिप बनाए रखा जाए। इसके अलावा, बागी सांसद यह मांग भी कर सकते हैं कि उनके बैठने की जगह विपक्ष की बेंचों से बदलकर NDA सांसदों के साथ कर दी जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari