CM Suvendu Adhikari – ‘रन फॉर योग’ मैराथन में शामिल हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

CM Suvendu Adhikari – 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोलकाता नगर निगम द्वारा आयोजित “रन फॉर योग” (Run for Yoga) मैराथन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

CM Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आयोजित इस विशेष मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वस्थ जीवन शैली और मानसिक शांति के लिए योग के महत्व पर जोर दिया।

मैराथन में कोलकाता और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में युवाओं, नागरिकों और योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने स्वयं इस मैराथन में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ एकाधिक मंत्री भी मौजूद रहे।

आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शहरवासियों में जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कोलकाता नगर निगम द्वारा इस दौड़ का आयोजन किया गया था।

Share from here