Kolkata Rain – दोपहर 2:30 बजे से कोलकाता में तेज़ तूफ़ान और भारी बारिश हो रही है। बिजली चमक रही है और बदल गरज रहें हैं।
Kolkata Rain
तेज तूफ़ान से कोलकाता में कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। जवाहरलाल नेहरू रोड, मेयो रोड, हाईकोर्ट के पास पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।
मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया और पुरुलिया में तूफ़ान और बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है
दोपहर 2:40 बजे से अगले दो-तीन घंटों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक का पुर्वनुमान है।
