breaking news

Delhi Under Construction Building Collapse – दिल्ली के रोहिणी में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के…

दिल्ली

Delhi Under Construction Building Collapse – दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक बड़ा हादसा हो गया है।

Delhi Under Construction Building Collapse

यहां एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के मलबे में कई मजदूरों और अन्य लोग दब गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंच गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। NDRF के जवानों को भी राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया है।

हालांकि अबतक हादसे के कारणों का पता नही चल सका है। मलबे में फंसे लोगों की संख्या के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share from here