Kolkata Rain – कोलकाता सहित पूरे दक्षिण बंगाल में रात से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है।
Kolkata Rain
इस वर्षा के कारण कोलकाता के व्यस्त ‘स्ट्रैंड रोड’ (Strand Road) पर एक विशाल पेड़ अचानक उखड़कर सड़क पर गिर गया।
इस घटना के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल क्रेन और गैस कटर की मदद से गिरे हुए पेड़ को काटकर रास्ते से हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
Share from here
