Water Logging – लगातार हो रही बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है।
Water Logging
कैखाली समेत कई निचले इलाकों और वीआईपी रोड के सर्विस लेन में भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है।
सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आज दिनभर दक्षिण बंगाल का मौसम ऐसा ही बना रहेगा और रुक-रुक कर भारी से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
Share from here
