Advertisement

Bulldozer Action – दक्षिणेश्वर में निवेदिता सेतु के नीचे चला बुलडोजर, करीब 200 अवैध दुकाने…

बंगाल

Bulldozer Action – प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल दक्षिणेश्वर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisement

Bulldozer Action

दक्षिणेश्वर निवेदिता सेतु के नीचे अवैध रूप से बनाई गईं दुकानों और ढांचों को हाईवे अथॉरिटी, लोक निर्माण विभाग (PWD) और दक्षिणेश्वर थाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर रातभर में बुलडोजर से ढहा दिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पूरी रात चले इस बड़े उच्छेद अभियान में कुल 196 अवैध दुकानों और एक बस गुमटी (बस शेड/टिकट काउंटर) को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया।

किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था या अशांति की स्थिति से निपटने के लिए दक्षिणेश्वर पीडब्ल्यूडी (PWD) रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और प्रभावित व्यवसाई मौके पर एकत्र हो गए। दुकानदारों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी दुकानें न तोड़ने की भावुक अपील की लेकिन अवैध अतिक्रमण होने के कारण प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी।

बेदखल किए गए व्यापारियों का कहना है कि वे सालों से यहां दुकान चलाकर अपना जीवनयापन कर रहे थे। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन उनके रोजगार को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी अन्य स्थान पर पुनर्वास प्रदान करे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari