Advertisement

Howrah – हावड़ा आशा ने किया सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित

सामाजिक

Howrah – सनलाइट, कोलकाता। हावड़ा आशा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 14 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यालय में एक सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

Howrah

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल के जूते-मोजे एवं सहायक पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना था।

वितरण कार्यक्रम के अलावा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन तथा घर और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को फाइलेरिया से बचाव के उपाय, स्वच्छता का महत्व तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के नियमित सेवन के बारे में जानकारी दी गई।

सभी को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

हावड़ा आशा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सचिव अजय तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करते हुए समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari