Shree Ramdev Mitra Mandal – सनलाइट, कोलकाता/बीकानेर। वर्ष 1969 से लगातार बाबा रामदेव के भक्तों की सेवा में अग्रणी रहने वाली संस्था श्री रामदेव मित्र मंडल इस वर्ष भी भादवा माह में रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए विशाल सेवा शिविर का आयोजन करने जा रही है।
Shree Ramdev Mitra Mandal
इस पुनीत कार्य की सफलता के लिए कोलकाता के पोस्ता और बीकानेर के भुजिया बाजार में विशेष पूजन कर सेवा कार्यों का भव्य आगाज किया गया।
कोलकाता में बड़ाबाजार के पोस्ता स्थित गणेश मंदिर में शिविर की निर्विघ्न सफलता और मंगल कामना के लिए सर्वप्रथम भगवान गणेश जी का विधि-विधान से पूजन किया गया।
इसके बाद बाबा रामदेव जी को भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी और बाबा के अनन्य भक्त सपन बर्मन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उनके साथ मंडल के अध्यक्ष अनिल चितलांगिया, सुशील मोहता, अशोक व्यास, विट्ठल आचार्य, मन्नू व्यास, विनय पुरोहित, राज कुमार मोहता, राजा हर्ष,
दामोदर व्यास, मनोज ओझा, राजेश जड़िया, जगदीश हर्ष सहित मंडल के तमाम समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे।
Shree Ramdev Mitra Mandal – इसी कड़ी में बीकानेर के भुजिया बाजार स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में भी विशेष पूजन का आयोजन किया गया।

यहाँ मंडल के सचिव पूनम रंगा के नेतृत्व में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र व्यास, बलदेव दास व्यास, लालजी रंगा, अनिल आचार्य, सनू हर्ष, डॉ. जय व्यास, पुनीत रंगा, योगेन्द्र रंगा आदि ने बाबा के चरणों में धोक लगाकर आशीर्वाद लिया और यात्रियों की सुखद यात्रा की कामना की।
कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सपन बर्मन ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, बाबा के भक्तों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ इस शिविर को भव्य और सफल बनाना है ताकि दूर-दराज से आने वाले पैदल यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
Shree Ramdev Mitra Mandal – वहीं मंडल के अध्यक्ष अनिल चितलांगिया ने आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा साझा करते हुए अपील करते हुए कहा कि “यह सेवा का 57वां वर्ष है।
इस पुनीत कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए और इस सेवा यज्ञ से जुड़कर पुण्य का भागी बनना चाहिए।”
