Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्टों पर बयान दिया है।
Rohit Sharma
बीसीसीआई ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ कल लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के बाद भी भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने उन अटकलों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में बोर्ड में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
खबर थी कि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है।
इससे इस संभावना को बल मिला कि वह रविवार के मैच के बाद Rohit Sharma संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं ।
