breaking news

Damayanti Sen – आखिरकार घर लौटी शूटर दमयंती सेन, 48 घंटे…

कोलकाता

Damayanti Sen – दमयंती सेन, जो एक टैलेंटेड स्टेट-लेवल शूटर हैं और गुरुवार से लापता थीं, आखिरकार मिल गई हैं।

Damayanti Sen

उनके कोच जॉयदीप करमाकर जो एक नेशनल-लेवल शूटर और अर्जुन अवॉर्डी हैं ने शनिवार सुबह बताया किया कि वह सुरक्षित मिल गई हैं।

उनकी मां, मौमिता रॉय सेन ने भी सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि दमयंती हावड़ा के रामकृष्णपुर घाट पर मिली हैं।

हावड़ा के उमाचरण भट्टाचार्य लेन की रहने वाली दमयंती सेन को हाल ही में नेशनल टीम ट्रायल्स का मौका मिला था।

वह गुरुवार को अपने घर के पास एक दुकान पर गई थीं, लेकिन आखिरी बार उन्हें हावड़ा स्टेशन पर देखा गया था।

शुक्रवार तक उनका पता न चलने पर, उनके पिता ध्रुवज्योति सेन राज्य के खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंद्रनील खान से मिले, जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें खोजने की कोशिशें तेज़ की जाएंगी।

इसके बाद हावड़ा सिटी पुलिस ने उन्हें खोजने के लिए चार टीमें बनाईं। हालांकि परिवार अभी यह बताने को तैयार नहीं हैं कि वह कहां गई थीं।

दमयंती के पिता ध्रुवज्योति सेन ने कहा, “मेरी बेटी मिल गई है। मैं इससे ज्यादा अभी और कुछ नहीं कह सकता।”

Share from here