Pm modi on budget

PM Modi on Paper Leak – दिल्ली में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन के बाद पेपर लीक पर बोले पीएम मोदी, कहा- दोषियों….

देश

PM Modi on Paper Leak – संसद के मानसूस सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई।

PM Modi on Paper Leak

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

रिजिजू ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश में भविष्य की परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए सभी संबंधित पक्षों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पीएम ने परीक्षा पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और देश के युवाओं के हितों की रक्षा करने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Share from here