AC Bus

AC Bus – सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया 50 नई AC बसों का उद्घाटन

कोलकाता

AC Bus – पश्चिम बंगाल में सरकारी बसों की कमी को दूर करने और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

AC Bus

AC Bus kolkata

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज राज्य में 50 नई AC बसों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह भी उपस्थित थे

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ टकराव के बजाय तालमेल बनाकर काम करने से राज्य के परिवहन क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार और गति आएगी।

उन्होंने कहा कि एक बेहतर और सशक्त परिवहन प्रणाली राज्य के राजस्व (आय) को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होगी।

राज्य में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केंद्र के सहयोग से (60% केंद्र और 40% राज्य) और अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

AC Bus – तीनों परिवहन निगमों के डिपो में चार्जिंग स्टेशन और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा इसके अलावा 435 अन्य बसें भी लाई जा रही हैं जो राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलेंगी।

जब शुभेंदु अधिकारी पहले परिवहन मंत्री थे, तब उन्होंने इस विभाग की स्थिति सुधारी थी, लेकिन बाद में कुछ ताकतों ने इसे नुकसान पहुँचाया।

हमारी सरकार की योजना पिछली सरकार द्वारा बंद की गई ट्राम सेवा को पुनः जीवित करने की है। यदि संभव हुआ तो दक्षिणेश्वर, कालीघाट और न्यू टाउन जैसे क्षेत्रों में भी ट्राम चलाने पर विचार किया जा रहा है।”

Share from here