breaking news

Dum Dum – दमदम पार्क से झूलता शव बरामद

कोलकाता

Dum Dum – आज सुबह सुबह दम दम पार्क में एक घटना से हड़कंप मच गया है। यहां एक झूलता शव मिला है।

Dum Dum

पार्क के बाहर रेलिंग से लटका हुआ एक शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह स्थानीयों ने शव को देखा।

स्थानीयों ने पुलिस को खबर दी जिसके बाद लेक टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अबतक मृतक की पहचान नही हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान और घटना के पीछे के कारण का पता करने की कोशिश कर रही है।

Share from here