Sonam Wangchuk – सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो, कहा – धिक्कार है, ऐसे देश पर….

देश

Sonam Wangchuk – नीट पेपर लीक के खिलाफ 26 दिनों से अनशन पर बैठे सोशल सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक नया वीडियो जारी किया है।

Sonam Wangchuk

उन्होंने इस वीडियो के जरिए उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जो उनके अनशन खत्म करने को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 26 दिन के अनशन के बाद अब क्या साबित करना होगा। मेरे अनशन तोड़ने पर इतना सवाल क्यों है।

उन्होने कहा कि – ‘शारीरिक रूप से लड़के-झगड़ के हड़ताल के अंदर एक और हड़ताल करके, जमीन पर लेटकर, जो ताकत 20वें 22वें दिन मेरे में थी वो जोर लगाकर मुझे बाहर जबरदस्ती निकालना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अभी जो मैं वीडियो बना रहा हूं वो थोड़ा हैरान, गम और गुस्से के साथ बना रहा हूं। मेरा वजन 11 किलो कम हो गया।

लद्दाख की कड़कती ठंड से दिल्ली की तपती धूप में बैठकर ये सब करने के बाद क्या मुझे किसी के कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेनी होगी कि मेरा अनशन कितना पवित्र था।

‘सोनम वांगचुक ने कहा, ‘मैंने अनशन तोड़ा तो किसके हाथों तोड़ा, उसके हाथों क्यों तोड़ा, इसके हाथों क्यों नहीं तोड़ा, क्या डील हुआ, ये सब मुझे जवाब देनेा होगा?

उन्होंने कहा कि बहुत सवाल उठाए जा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्रियों से क्यों अनशन तुड़वाया, किसी और से क्यों नहीं तुड़वाया।

उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे सौदा करना होता तो क्या 26 दिन भूखे रहता, कितनों ने डील किया है, क्या वो इस तरह से डील करते हैं।

उन्होंने कहा कि धिक्कार है ऐसे देश पर जहां ऐसे दिमागों की उपज होती है, जिसमें से ऐसे नीच ख्याल निकलते हैं।

उल्लेखनीय है कि Sonam Wangchuk ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद 23 जुलाई देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया है।

Share from here