Commonwealth Games 2026 की शुरुआत स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हो चुकी है। भारत भी इसमें भाग ले रहा है।
Commonwealth Games 2026
जानकारी के मुताबिक भारत ने मेडल लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। पैरा पॉवरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता और देश को पहला मेडल दिलाया।
28 साल के इस खिलाड़ी ने 181 किग्रा. और 190 किग्रा. का वजन उठाकर 130.9 पॉइंट्स हासिल किए और पोडियम पर जगह बनाई। वह 196kg के अपने आखिरी प्रयास में फेल हो गए।
पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार की कहानी संघर्ष, हौसले और जिद की मिसाल है। बचपन में पोलियो की चपेट में आने के बाद उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए सब्जियां बेचीं, ई-रिक्शा चलाया और तमाम मुश्किलों का सामना किया।
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
