Advertisement
breaking news

Accident – सुबह सुबह सड़क दुर्घटना, उल्टाडांगा..

कोलकाता

Accident – आज सुबह सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई है। हादसा काकुडगाछी से उल्टाडांगा जाते समय हुआ।

Advertisement

Accident

जहां सब्ज़ियों से लदी एक तेज़ रफ़्तार गाडी ने नियंत्रण खो दिया और पलट गया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 6:10 बजे हुआ। वाहन भांगड़ से उल्टाडांगा के बाजार की ओर जा रहा था। वाहन बहुत तेज़ गति से चल रहा था.

अचानक सामने एक मोटरसाइकिल आ गई, तो ड्राइवर ने ज़ोर से ब्रेक लगाया जिससे गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गया।

हादसे के कारण वाहन का विंडशील्ड पूरी तरह से टूट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।

स्थानीय निवासियों और मानिकतला ट्रैफिक पुलिस के त्वरित प्रयासों से घायलों को तुरंत मानिकतला ESI अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari