बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में आज निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की सूचना दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया-‘वो चले गए.. ! ऋषि कपूर.. चले गए गए ..मैं अंदर से टूट गया हूं।’
ऋषि कपूर की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई थी जिस कारण उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की थी। रणधीर ने कहा कि वह अस्पताल में भर्ती है। उसके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर है। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
इससे पहले फरवरी में भी ऋषि कपूर की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे।
