breaking news

Bhawanipore : भवानीपुर के मित्रा इंस्टीट्यूशन में छात्र को सांप ने काटा; SSKM में भर्ती

कोलकाता

Bhawanipore – भवानीपुर मित्रा इंस्टीट्यूशन के प्राइमरी सेक्शन के एक छात्र को सांप के काटने की घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

Bhawanipore

घटना सोमवार सुबह हुई। घायल बच्चा पहली कक्षा का छात्र है। सूत्रों के मुताबिक, घटना टिफिन ब्रेक के दौरान हुई।

छात्र से घटना के बारे में पता चलने पर शिक्षक उसे तुरंत SSKM अस्पताल ले गए। स्कूल अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को 15 से 20 मिनट के अंदर अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

स्कुल के शिक्षक ने बताया कि डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि यह सांप के काटने का मामला है। छात्र को भर्ती कर लिया गया है और इलाज शुरू हो गया है; बच्चा अभी ठीक है।

पहली कक्षा का यह छात्र टॉलीगंज का रहने वाला है और सोमवार को हमेशा की तरह स्कूल आया था। सुबह करीब 8:30 बजे टिफिन ब्रेक चल रहा था, तभी उसके दाहिने हाथ पर सांप ने काट लिया।

घटना के तुरंत बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल के सूत्रों ने बताया कि प्राइमरी कक्षाएं आमतौर पर दूसरी और तीसरी मंजिल पर होती हैं, लेकिन ब्रेक के दौरान छोटे बच्चे खेलने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर आ गए थे।

Bhawanipore – माना जा रहा है कि घटना उसी समय हुई। वन विभाग और पुलिस के कर्मचारी पहुंच गए हैं और सांप की तलाश की जा रही है।

Share from here