Weather update

Weather Update : दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, कोलकाता में…

कोलकाता

Weather Update – मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Weather Update

रविवार के लिए पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर में बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) की चेतावनी जारी की गई है।

कोलकाता, हुगली और उत्तर 24 परगना में एक या दो जगह भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

सोमवार और मंगलवार को भी झारग्राम, पुरुलिया और बांकुरा में भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में छिटपुट बारिश होगी।

रविवार को जलपाईगुड़ी में और सोमवार को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में भारी बारिश (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।

Share from here