Beleghata : बेलियाघाटा शिबतला आदिवासी बृंद की खूंटी पूजा संपन्न

कोलकाता

Beleghata – सनलाइट, कोलकाता। बेलियाघाटा स्थित वार्ड नंबर 53 में ‘शिबतला आदिवासी बृंद’ की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाली 61वीं दुर्गा पूजा की तैयारियों का आगाज बड़े ही धूमधाम से हो गया।

Advertisement

Beleghata

इस उपलक्ष्य में रविवार को पारंपरिक खूंटी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में काशीपुर के विधायक रितेश तिवारी, जोड़ासांको के विधायक विजय ओझा, राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सदस्य डॉ. अर्चना मजूमदार और विश्व हिंदू परिषद (उत्तर कोलकाता) के प्रचारक विश्वनाथ दास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों और अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खूंटी पूजा संपन्न की और मां दुर्गा से आयोजन के निर्विघ्न पूरा होने की प्रार्थना की।

पूजा कमिटी के प्रेसिडेंट डॉ प्रसांतो पॉल ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा का 61वां वर्ष है। इस पड़ाव को खास बनाने के लिए समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और समिति के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस वर्ष के पूजा उत्सव को यादगार बनाने का संकल्प लिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari