PM Modi on 7.8% GDP Growth – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है।
PM Modi on 7.8% GDP Growth
पीएम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और मेहनत का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध और संकट के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करना देश के लिए खुशी की बात है।
उन्होंने इसका श्रेय देशवासियों की संकल्प शक्ति और पुरुषार्थ को दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्से युद्ध और संकट से घिरे हैं।
अलग-अलग क्षेत्रों से युद्ध की खबरें सामने आ रही हैं और वैश्विक सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। 2020 के कोविड काल के बाद से दुनिया में स्थिरता पूरी तरह लौटती नहीं दिखी है, इसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।
पीएम ने कहा कि दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ की गूंज, चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति को और मजबूत करने के लिए आत्मनिर्भर भारत का निर्माण जरूरी है।
उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को ‘मेड इन इंडिया’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने विदेशों में घूमने और शादी करने जैसी प्रवृत्तियों से बचने की भी अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना खरीदने से भी बचना चाहिए।
PM Modi on 7.8% GDP Growth – उन्होंने कहा कि देश जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देगा, उतना ही भारत की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी।
