Camac Street Case – तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन शेक्सपियर सरणी थाना पहुँच चुके हैं।
Camac street
सोमवार को उपस्थित नही होने के कारण टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को इस मामले में आज तलब किया गया था।
अभिषेक बनर्जी के पर्सनल असिस्टेंट सुमित रॉय को भी कैमक स्ट्रीट घटना के सिलसिले में आज तलब किया गया है।
उन्हें आज दोपहर 12 बजे शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन में तलब किया गया है। इससे पहले बीते कल अभिषेक बनर्जी शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि 9 कैमक स्ट्रीट में तृणमूल कांग्रेस का बिलबोर्ड हटाने पहुँचे निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की की घटना हुई थी।
इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद और अन्य को तलब किया जा रहा है।
Share from here
