breaking news

ED Raid : कोलकाता में ईडी की रेड, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत 14 जगहों पर चल रही तलाशी

कोलकाता देश

ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कई राज्यों में छापामारी की। इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है।

ED Raid

कोलकाता के शेक्सपियर सरणी स्थित कुंडलिया टावर में ईडी अधिकारी पहुँचे हैं। इसके अलावा देश के 14 जगहों पर छापेमारी चल रही है।

यह छापामारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अलग-अलग टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में लगभग 14 जगहों पर तलाशी ली गई।

केंद्रीय एजेंसी द्वारा पुलिस की दो एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह कार्रवाई शुरू की गई।

आरोप है कि टोल रसीदें बनाने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया और टोल से हुई कमाई को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari