Advertisement

बड़ाबाजार से राजस्थान के लिए रवाना हुई बसें

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। आज बड़ाबाजार से राजस्थान के लिए 5 बसें 153 यात्रियों को लेकर रवाना हो गई है। 

Advertisement

लॉकडाउन के कारण राजस्थान के काफी लोग कोलकाता में फंसे हुए थे और इन सब के लिये कोलकाता से मनोज ओझा ने बीकानेर फाउंडेशन के सचिव कमल कल्ला से संपर्क किया और कमल कल्ला ने राजस्थान के ऊर्जा मंत्री बुलाकी दास कल्ला से वार्तालाप कर के इस पूरे कार्य की रूपरेखा बनाई।

इस कार्य को सफल करने में स्वपन बर्मन के अलावा विश्वनाथ व्यास, स्वयं प्रकाश पुरोहित, जेठमल रंगा, अशोक व्यास, नारायण दास व्यास, जगदीश हर्ष, सुनील व्यास, विजय व्यास नरेश किराडू आदि का भी योगदान रहा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari