Advertisement

Liluah Dashami Mahotsav – ​लिलुआ दशमी महोत्सव : 11 जोड़ों ने सामूहिक रूप से किया बाबा का अभिषेक

कोलकाता सामाजिक


Liluah Dashami Mahotsav – सनलाइट,लिलुआ। श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल के तत्वावधान में लिलुआ स्थित पुष्करणा ब्रह्म बगीचा में बाबा रामदेव जी महाराज के दशमी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भक्तिमय माहौल रहा।

Advertisement

Liluah Dashami Mahotsav

उत्सव आचार्य मनीष पुरोहित के सानिध्य में 11 जोड़ों ने विभिन्न पवित्र द्रव्यों से बाबा का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक अभिषेक संपन्न किया। ​

भादवा सुदी नवमी के अवसर पर मुख्य यजमान दाऊ लाल देरासरी, किशन छंगाणी, उमेश आचार्य, उमा शंकर हर्ष, गिरीश बगड़िया, श्याम भट्टड़, मुकेश भट्टड़, कैलाश बिश्नोई एवं राम कल्याण राठौड़ द्वारा बाबा का अभिषेक किया गया। ​

अभिषेक के उपरांत बाबा के श्रृंगार ने दर्शनार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर बाबा की महाआरती की।

इसके बाद राजस्थान के बीकानेर से आए भजन गायक कान्हा बीकानेरी ने अपने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर समूचे प्रांगण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। ​

मंडल के अध्यक्ष सुशील पुरोहित एवं सचिव राजेश कुमार पुरोहित ने बताया कि पारंपरिक रूप से आयोजित यह संस्था का 53वां वार्षिक महोत्सव है, जिसे धूमधाम से मनाया जा रहा है। ​

कार्यक्रम में ट्रस्टी सुभाष शर्मा, किशन भोजक, कैलाश पणीया, श्याम आचार्य, पारस कातेला, दिलीप टिबडेवाल, जीतेन्द्र पुरोहित, वैभव व्यास, सौरभ पुरोहित, बिमल जोशी सहित संरक्षक गोपी पुरोहित व उमेश व्यास ने आगंतुकों का स्वागत किया।

Liluah Dashami Mahotsav – मंच संचालन केदार उपाध्याय एवं लोकेश मोहता ने संयुक्त रूप से किया। ​

महोत्सव को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष घनश्याम व्यास, मेला कमेटी अध्यक्ष किशन भोजक, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार भूतड़ा,

जनसम्पर्क अधिकारी महेश आचार्य, सह-जनसम्पर्क अधिकारी अभिषेक आचार्या, सचिव राजेन्द्र पुरोहित, सह-सचिव कमल व्यास, जुलूस मंत्री देवांग कटारिया,

आनन्द चौधरी, राहुल व्यास, ऋतिक आचार्य, संयोजक श्याम आचार्य, राजेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष गणेश व्यास, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण व्यास, श्रृंगार मंत्री जितेन्द्र पुरोहित, सह-श्रृंगार मंत्री विकास आचार्य एवं दिलीप टिबडेवाल सहित समस्त कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari