Advertisement

Shree Ramdev Mitra Mandal Kolkata – श्री रामदेव मित्र मंडल कोलकाता का रामदेवरा में सेवा कार्य

सामाजिक

Shree Ramdev Mitra Mandal Kolkata – श्री रामदेव मित्र मंडल (कोलकाता) द्वारा बीकानेर से रामदेवरा जानेवाले पैदल यात्रियों की सेवार्थ पैदल मार्ग पर विगत 57 वर्षो से अनवरत निशुल्क चाय, नाश्ता, भोजन, आवास, चिकित्सा सेवा की जा रही है।

Advertisement

Shree Ramdev Mitra Mandal Kolkata

इस वर्ष भी यह सेवा कार्य दिनाँक 10 सितंबर को बीकानेर से रवाना होकर दियातरा, कान जी सीड, डाली बाई मंदिर से पहले देरानी-जेठानी में सेवा कार्य पूर्ण करने के पश्चात्‌ रामदेवरा स्थित मंडल द्वारा संचालित धर्मशाला में ठहरे यात्रियों की सुविधा हेतु भी दशमी महोत्सव तक निःशुल्क चाय नाश्ता, भोजन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Shree Ramdev Mitra Mandal Kolkata के सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए मंडल के कार्यकर्ताओं और चंदा दाताओं ने तन मन और धन से सहयोग किया।

इस वर्ष मेले में भारी भीड़ देखने को मिली सभी कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत से कार्यक्रम को सफ़ल बनाया जिसमें कोलकाता से आए बद्री दास व्यास, सुशील मोहता, राजकुमार मोहता, अशोक व्यास,

दामू व्यास, मनोज ओझा, जगदीश हर्ष, दीपक मोहता, दाऊ बिस्सा, मनीष रंगा, रमेश व्यास, किशन कटारिया, अनिल व्यास, विनय पुरोहित, बीकानेर से बलदेव व्यास, मनोज रंगा, अनंत पाल राणा, हीरा लाल,

केशू पुरोहित, गणेश आचार्य, रामजी आचार्य, सुरेंद्र व्यास, विशाल सेवन, पुनीत, योगेन्द्र, सोनू रमेश पुरोहित, भुवनेश्वर से आनंद पुरोहित और अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवायें दी।

इस साल 3 जगह दियातरा कान जी की सीड और जेठानी में 3/3 दिनों का शिविर लगाया गया। रास्ते में कोलकाता से जन नेता स्पन बर्मन और उनकी टीम ने पहुँच कर कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।

सभी शिविर मंडल अध्यक्ष अनिल और सचिव पूनम रंगा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया l दशमी को रामदेवरा स्थित धर्मशाला में कढ़ाई का प्रसाद किया जाएगा। धर्मशाला में इस बार गिरिराज व्यास और मनोज सोनी अपनी सेवायें दे रहे हैं l

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari