breaking news

Koel Mallick – कोयल मल्लिक राज्यसभा के लिए बीजेपी की उम्मीदवार

बंगाल

Koel Mallick – टॉलीवुड एक्ट्रेस कोएल मल्लिक को भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

Koel Mallick

कोयल ने तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद खाली सीट पर फिर चुनाव होने हैं।

रविवार को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए जो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उसमें कोयल का नाम शामिल है।

खाली की गई सीट के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। आंकड़ों के हिसाब से, यह सीट बीजेपी के खाते में जाने की उम्मीद है।

कोयल मल्लिक ने अप्रैल महीने में शपथ ली थी और जुलाई महीने में मानसून सत्र की शुरुआत से पहले इस्तीफा दे दिया था।

बतौर तृणमूल कांग्रेस सांसद कोयल ने एक भी दिन सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।

Share from here