BREAKING – पंजाब चुनाव से पहले भाजपा – अकाली दल में हुआ गठबंधन, अमित शाह बोले – बड़े भाई की भूमिका..

दिल्ली पंजाब

BREAKING – पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर गठबंधन हो गया है।

BREAKING

दोनों दलों के बीच छह साल बाद फिर गठबंधन का ऐलान आज गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर हुआ।

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन का ऐलान किया।

एक सवाल के जवाब में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में होगी और सीएम उसीका होगा।

उल्लेखनीय है कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था।

Share from here