breaking news

BREAKING – कोलकाता में ऐप कैब से मिला व्यक्ति का शव

कोलकाता

BREAKING – कोलकाता में आज सुबह एक एप बेस्ड कैब से व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

BREAKING

घटना टेंगरा की है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान मध्यमग्राम के डोलतला निवासी भगवानप्रसाद गुप्ता (44) के रूप में हुई है।

एंटाली पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लालबाजार होमिसाइड विंग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

घटना की जांच चल रही है। आज सुबह, एंटाली पुलिस को सूचना मिली कि देबेंद्र चंद्र डे रोड के किनारे खड़ी एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा है।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि कार अंदर से लॉक थी और पिछली सीट पर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था।

इसके बाद, शव को बाहर निकालने के लिए एक स्थानीय मैकेनिक की मदद से लॉक तोड़ा गया; पुलिस ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की।

व्यक्ति के पैर रस्सी से बंधे हुए थे और सूत्रों के अनुसार उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति की हत्या गाड़ी के अंदर की गई थी या कहीं और हत्या करके बाद में शव को कार में डाला गया था। गाड़ी के मालिक की पहचान करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Share from here