Dhruv Rathee – यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से छोड़ा

दिल्ली

Dhruv Rathee – यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने कल हिरासत में लिया था और देर रात छोड़ दिया है।

Dhruv Rathee

10 अक्टूबर को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कॉल के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया था।

ध्रुव राठी भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें जंतर-मंतर पर आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से हिरासत में लिया था।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

दिल्ली में दस अक्टूबर को सीजेपी के द्वारा जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था। इसी में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी भी दिल्ली-एनसीआर आए हुए थे।

ध्रुव राठी से भी गुरुग्राम पुलिस ने बाउंड भरवा लिया है। अगर वह जंतर-मंतर की तरफ आने के बारे में कोई पोस्ट करेंगे या आने की कोशिश करेंगे तो पुलिस फिर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Share from here