Polish PM Donald Tusk met PM Modi – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाक़ात हुई।
Polish PM Donald Tusk met PM Modi
दोनों नेताओं ने आपसी हितों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। बातचीत के बाद, दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया।
चर्चा के दौरान, दोनों देशों के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई और नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और पोलैंड रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं।
उल्लेखनीय है कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे; उनके साथ वित्त मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
प्रधानमंत्री टस्क की भारत की यह दूसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री टस्क ने आज सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुँचे।
प्रधानमंत्री टस्क के बेंगलुरु जाने का भी कार्यक्रम है, जहां वे सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।
