Arvind Kejriwal -आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है।
Arvind Kejriwal
यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई है। इसके साथ ही सात करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है।
दिल्ली के तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह को कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के माध्यम से धमकी मिली।
इसके बाद उन्होंने 7 नवंबर को मोहाली पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस को सौंपी गई है।
Share from here
