breaking news

Accident – तेज रफ्तार गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ी, 4 घायल

कोलकाता

Accident – कोलकाता में फिर एक तेज रफ्तार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।

Accident

घटना ढाकुरिया में घटी जहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई और पैदल चलने वालों से टकरा गई, जिससे चार लोग घायल हो गए।

यह घटना सोमवार रात करीब 10:00 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शरत घोष गार्डन रोड पर एक निजी चार-पहिया गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी वह अनियंत्रित हो गई।

गाड़ी पहले दो पैदल चलने वालों से टकराई और फिर सड़क किनारे एक दुकान से जा भिड़ी। इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए।

उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Share from here