breaking news

BREAKING – पकड़ा गया प्रताप, पैर में लगी गोली, आसनसोल में पुलिस पर की थी फायरिंग

बंगाल

BREAKING – आसनसोल का कुख्यात अपराधी प्रताप, जिसने कुछ दिन पहले पुलिस पर फायरिंग की थी अब पकड़ा गया है।

BREAKING

आज सुबह पुलिस ने इस अपराधी को पकड़ने के लिए इस्माइल इलाके इलाके की गलियों में एक विशेष अभियान शुरू किया था।

पुलिस को ट्रैक कर जानकारी पाई कि प्रताप दास आग्नेयास्त्र के साथ इलाके में देखा गया है। पुलिस ने आज सुबह इलाके को फिल्मी अंदाज में घेर लिया।

पुलिस को सुबह ही हाथ मे बंदूक के साथ पूरे इलाके में गश्त करते देखा गया। इस बीच खबर आई कि पुलिस जब प्रताप जहां था वहां पहुँची तो प्रताप ने आग्नेयास्त्र निकाल लिया।

तब पुलिस ने आत्मरक्षा में प्रताप को काबू करने के लिए उसके पैर में गोली मारी। इसके बाद प्रताप घायल हो गया। इसके बाद प्रताप को घसीटते हुए पुलिस अस्पताल ले गई है।

Share from here