Sharad Pawar – महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sharad Pawar
उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हुई है।
सुप्रिया सुले ने अपने पोस्ट में लिखा कि “हम बाबा (शरद पवार) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है।
उन्हें आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है, लेकिन बाबा सुनते ही नहीं। उन्हें अपने काम से बहुत ज्यादा प्यार है।
आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि 85 वर्षीय शरद पवार इस साल पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
Share from here
