Ritabrata Banerjee – रितब्रत बनर्जी फिलहाल विपक्ष के नेता नहीं – हाईकोर्ट; 10 दिनों में…

कोलकाता

Ritabrata Banerjee – कलकत्ता हाईकोर्ट ने आज शुक्रवार को राज्य में ‘नेता प्रतिपक्ष’ से जुड़े एक मामले में अपना फैसला सुनाया है।

Ritabrata Banerjee

रिताब्रत बनर्जी अब विधानसभा में विपक्ष के नेता नहीं रहे है! जस्टिस कृष्ण राव ने स्पीकर रथिंद्रनाथ बसु को निर्देश दिया है कि वे अगले 10 दिनों के भीतर इस बात पर अंतिम फैसला लें कि विपक्ष का नेता कौन होगा।

इस बीच, यह पद खाली रहेगा। स्पीकर को 7 दिसंबर तक यह तय करना होगा कि यह जिम्मेदारी किसे दी जाएगी।

हाई कोर्ट के इस निर्देश से रिताब्रत बनर्जी के खेमे को झटका लगा है, जबकि कालीघाट (ममता बनर्जी) खेमे को इससे मजबूती मिली है।

इससे पहले, कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की थी और इसे वापस एकल पीठ के पास भेज दिया था।

पिछले शनिवार को हुई सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राव ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Share from here