Sharad Pawar

Delimitation Bill – परिसीमन बिल पर NCP-SP के यू टर्न से भड़की कांग्रेस, बोली- हमने आपको राज्‍यसभा भेजा…

देश

Delimitation Bill – शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र के दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी है।

Delimitation Bill

इन विधेयकों को लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों से लगातार बातचीत की है क्योंकि पिछले सत्र के दौरान विधेयक पास नहीं सके थे।

इस बार डीएमके के साथ साथ शरद पवार की पार्टी ने केंद्र सरकार का समर्थन किया। उनके इस फैसले से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार और सुप्रिया सुले पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने याद दिलाया कि 85 साल के शरद पवार को दोबारा राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस ने अपनी एक सीट छोड़ दी थी।

पार्टी की तरफ से पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया, “कांग्रेस पार्टी 85 साल की उम्र में शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए अंत तक उनके साथ मजबूती से खड़ी रही।

महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए मार्च 2026 में चुनाव हुए थे। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पास केवल 10 विधायक थे। चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 36 वोटों की जरूरत थी।

कांग्रेस के पास 16 विधायक थे, जबकि शिवसेना (यूबीटी) के पास 20 विधायक थे.”कांग्रेस पार्टी ने उस सीट पर अपना दावा छोड़ने का फैसला किया था लेकिन, पार्टी का कहना है कि अब वही शरद पवार, बीजेपी द्वारा लाए गए परिसीमन विधेयक का समर्थन कर रहे हैं।

पोस्ट में कहा गया है, “सुप्रिया सुले ने शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेताओं से समर्थन मांगा था। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के सहमति दे दी थी।

कांग्रेस ने अपनी सीट पर अपना दावा छोड़ दिया और शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन किया। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) ने भी उनका समर्थन किया, और महा विकास अघाड़ी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी और अब क्या?

Delimitation Bill – परिसीमन बिल के संदर्भ में, वही शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अब बीजेपी सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि वह संसद की विशेष बैठक में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को बुलाई गई इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी।

उन्होंने इसके पीछे उनके पिता शरद पवार का स्वास्थ बताया हैं। बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने कहा कि पवार के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह सप्ताहांत में मुंबई में ही रहेंगी।

Share from here