Advertisement

अम्फान – जर्जर इमारतों के निवासियों के लिए की रहने की व्यवस्था

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। अम्फान तूफान से बचाव के लिए वार्ड 42 में कोआर्डिनेटर सुनीता झंवर और भाजपा नेता किशन झंवर ने वार्ड में घूम घूमकर, मकानों के गेट में जाकर तथा माइकिंग कर वहाँ के निवासियों से घरों में रहने की अपील की।

Advertisement

किशन झंवर ने बताया कि पुलिस के साथ समन्वय बैठा कर बड़ाबाजार के जर्जर मकानों के वाशिन्दों को तूफान के मद्देनज़र दिगंबर जैन तथा तेरापंथी विद्यालय में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है।

किशन झंवर ने बताया कि जर्जर इमारत में रहने वाले स्थानीय निवासियों से कहा गया है कि जिनके रिश्तेदार यहाँ नजदीक रहते हैं वे उनके यहाँ चले जाएं तथा जिनका यहाँ कोई परिचित नजदीक नहीं है वे कुछ समय के लिए सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए स्थान पर चले जाएं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari