Advertisement

पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले अबतक के सबसे ज्यादा 371 संक्रमित

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में अबतक के सबसे ज्यादा 371 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद राज्ये में कुल मामलों की संख्या 5501 हो गई है। इन 371 में कोलकाता से 72, हावड़ा से 47 संक्रमित मिले है।

Advertisement

पिछले 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है जिसके बाद सीधे तौर पर कोरोना से मरने वालों की संख्या 245 हो गई है। इन 8 मृतकों में 7 कोलकाता से और 1 उत्तर 24 परगना से थे। 

24 घंटे में 187 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2157 हो गई है। राज्य में अब एक्टिव केस 3027 है।

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari