Advertisement

पश्चिम बंगाल में कोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 624 नए संक्रमित

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दिन राज्य में कोरोना के मामले अपना रिकार्ड तोड़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 624 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 180, हावड़ा से 95 और उत्तर 24 परगना से 121 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 17907 हो गई है।

Advertisement

24 घंटे में 526 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 11719 हो गई है। 24 घंटे में 14 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 653 हो गया है। राज्य में अब 5535 एक्टिव केस हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari